फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कचरे के कागजों से खड़ा हुआ ज्ञान का बैंक

Sun, 21 Jun 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
वर्दी के साथ बच्चे और अध्यापक हिंग राज चिराग।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
शिक्षक हिंगराज चिराग का सेव सिंगल पेज अभियान हासिल कर रहा नई उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी/तेलका/ चंबा। पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षक हिंगराज चिराग की ओर से शुरू किए गए सेव सिंगल पेज अभियान उपलब्धियां हासिल कर रहा है। 2 अक्तूबर 2022 को शुरू हुई इस पहल के तीन चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। अभियान के प्रथम चरण में एक-एक पन्ना एकत्रित कर 2,500 रुपये जुटाए गए। इनसे चार जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दी उपलब्ध करवाई गई। दूसरे चरण में 4,500 रुपये की राशि एकत्रित हुई। इसके माध्यम से विद्यालय में स्टेशनरी बैंक स्थापित किया गया। इसका शुभारंभ तत्कालीन प्रधानाचार्य प्रवीण धीमान ने किया था।
वर्तमान शैक्षणिक सत्र में अभियान के तीसरे चरण के तहत 5,000 रुपये जुटाकर राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सलूणी में बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को सुदृढ़ करने के लिए एफएलएन बैंक स्थापित किया गया। इसका शुभारंभ तहसीलदार सलूणी अभिराय सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सलूणी और अध्यापक विनोद कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंगराज चिराग ने बताया कि बिखरे हुए कागजों और कॉपियों के पन्नों को देखकर उनके मन में प्रत्येक पन्ने को सहेजने का विचार आया। बच्चों के सहयोग से विद्यालय, बाजार और विभिन्न कार्यालयों से बेकार पड़े कागज एकत्रित किए गए। इन्हें पुनर्चक्रण के लिए बेचकर प्राप्त धनराशि विद्यार्थियों और विद्यालय के कल्याण पर खर्च की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें