फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ स्कूलों में होगी शिक्षकों की जल्द नियुक्ति

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल तीसा के 60 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में एसएमसी के तहत शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। शिक्षा उप निदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि जल्द ही रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि को निर्धारित घोषित की जाएगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुशनगरी बनेड़ी, हिमगिरी, संधी, थल्ली, सेई कोठी, मउआ और राजनगर में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद भरे जाएंगे। इसके साथ तीसा, संधी, मउआ, थल्ली, सेईकोठी, राजनगर और चांजू में राजनीतिक शास्त्र के पद भरे जाएंगे। बैरागढ़, तीसा, बांदेड़ी, चांजू,, खुशनगरी, संधी, थल्ली, सेई कोठी, मउआ, राजनगर ओर चकलू में इतिहास के पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा पुखरी, बोंदेड़ी, झझोाकोठी, खुशनगरी, चांजू, लोहटिक्करी, तीसा, थल्ली, स्रेइकोठी,मउआ, राजनगर ओर संधी में हिंदी प्रवक्ता के पदों को भरा जा रहा है। झढाकोठी, खूशनगरी, मसरूंड ओर खिल्ल में अर्धशास्त्र के पदों को भरा जाएगा। चंडी, खुशनगरी, जसरौरगढ़ तथा लोहटिक्करी में हिसाब प्रवक्ता के पदों को भरा जाएगा। बैरागढ़ ओर झाझाकोठी में भौतिक विज्ञान के पदों को भरा जाएगा। जसौरगढ़ में अर्थशास्त्र के पद को भरा जा रहा है। संधाीं, खरली, सेईकोठी , मउआ, राजनगर, बोंदेड़ी तथा खुशनगरी में डीपीई के पदों को भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें