फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा के सिर सजा डलहौजी क्वीन का ताज

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा) इडियट कल्ब की ओर से डलहौजी क्वीन नाम से मॉडलिंग कांटेस्ट करवाया गया। यह क ंाटेस्ट यूथ होस्टल के खुले मैदान में करवाया गया। इसमें डलहौजी और पूरे हिमाचल से आई युवतियों ने भाग लिया। इस कांटेस्ट में डलहौजी की निशा ने डलहौजी क्वीन का खिताब अपने नाम किया। चंबा की रीतिका ठाकुर फर्स्ट रनरअप और धर्मशाला की शबनम दूसरे स्थान पर रही। क्यूट स्माइल का खिताब रीना भारद्वाज, बेस्ट ड्रेस का खिताब नेहा शर्मा, बेस्ट कॉन्फिडेंट का खिताब अनुराधा और बेस्ट आइज का खिताब डलहौजी क्वीन निशा के नाम रहा। इस शो में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद डलहौजी के अध्यक्ष मनोज चड्डा ने शिरकत की। इस कांटेस्ट में निर्णायक मंडल की भूमिका वंदना चड्डा, नवदीप भंडारी और विशाल ने अदा की। कांटेस्ट के आयोजक पंजाबी फिल्मों के अदाकार और इडियट कल्ब के अध्यक्ष रजिंदर रिखी और कल्ब की उपाध्यक्ष ध्वनि मेहरा ने बताया कि हिमाचल में ऐसा शो करने का सपना था, जो पूरा हो गया। मॉडलिंग शो में चुनी हुईं 17 युवतियों ने हिस्सा लिया। शो की शुरूआत एसीएल कंपनी के गुरजीत सिंह ने अपने गीत से की। डलहौजी क्वीन का खिताब जीतने वाली निशा को मुख्य अतिथि और ध्वनि मेहरा ने ताज पहना पहनाया। पीटीसी चैनल के हास्य कलाकार धीरज कुमार और सलोनी सरीन ने मंच संचालन करने के साथ-साथ चुटकुलों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पंजाबी फिल्मों की नन्ही स्टार ख्याति मेहरा ने अपनी मधुर आवाज से सभी का मन मोह लिया। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय भांगड़ा टीम के सदस्य नानक सिंह ने भी भांगड़े की आइटम से दर्शकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


जल्द होगा मैगा शो
एसीएल कंपनी के चेयरमैन राजिंदर सिंह बौस, तेजिंदर पाल सिंह और पवन कुमार सोफत ने किया कि वह जल्द ही एक मैगा शो के साथ फिर से डलहौजी आएंगे। उन्होंने कहा कि उस शो में बॉलीवुड की हस्तियां दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। कार्यक्रम में जगतार सिंह बिल्ला, दीपक मेहरा, नरदीप, राजिंदर कोहली, डा. खुराना, प्रवीण कुमार, तिलक राज ज्वाला, मदन शर्मा के साथ अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें