फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी नहीं सुन रहे समस्या

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत देहग्रां के पांच गांवों में 12 दिन से बिजली नहीं है। इस कारण लगभग 60 परिवारों को अंधेरे में रातें काटनी पड़ रही हैं। ऐसे में लोगों के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। इस पंचायत के त्रडोग, राउडेण, कचेला, चिड़ोग और बंजवाड़ी गांवों को राउडेण के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति की जाती है, लेकिन यह ट्रांसफार्मर जल गया है। ट्रांसफार्मर जलने के बाद ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड के छोटे से लेकर बड़े अधिकारी तक को अवगत करवाया। हैरत की बात है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी न तो ट्रांसफार्मर को ठीक कि या गया न ही इसे बदला गया। इस कारण इन गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप है और ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी दीन मोहम्मद, चेत सिंह, लेहणू राम, हीरा, देवी सिंह, भूमि राम, मोता राम, परस राम और दिनेश ने बताया कि बिजली न होने से स्कूली बच्चों को पढ़ाई करने में मुश्किलें पेश आ रही हैं। इसके अलावा रात को गृहणियों को खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन


समाधान नहीं किया
स्थानीय पंचायत के उप प्रधान जीत सिंह ने बताया कि जेई से लेकर अधिशाषी अभियंता तक को बिजली की समस्या के बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बिजली बोर्ड से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


अधिकारी कहते हैं...
बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एमएल शर्मा ने बताया कि शिकायत नहीं मिली है। ऐसा है तो जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें