फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह गड्ढे होने से सफर मुश्किल

Fri, 29 Aug 2014 05:31 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। ददरियाड़ा-पातका सड़क की दशा काफी खराब हो गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा लंबे समय से इस सड़क की सुध नहीं ली गई है। इसके चलते दिन-प्रतिदिन इस सड़क की हालत बिगड़ती जा रही है। इस कारण जहां वाहनों की आवाजाही में अड़चनें पेश आ रही हैं, वहीं हादसे का भी डर बना हुआ है। इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग द्वारा काफी समय पहले तारकोल बिछाई गई थी, जो अब जगह-जगह से उखड़ गई है और सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा सड़क किनारे बनी नालियाें की हालत भी काफी खस्ता हो गई है। जगह-जगह से नालियां टूट गई हैं। इस कारण बारिश होने पर सारा पानी सड़क पर आ जाता है और सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है। ऐसे में जहां वाहनों को ले जाने में मुश्किलें आती है, वहीं राहगीरों को पैदल सफर करना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी कुलदीप, अक्षय, चमन, केवल, गगन, राकेश, स्वरूप व चमन ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग से इस आठ किलोमीटर मार्ग पर तारकोल बिछाने की मांग की गई, लेकिन सड़क की लंबे समय से मरम्मत नहीं की गई। उन्होंने विभाग से सड़क की दशा सुधारने की मांग की है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अशोक कौंडल ने बताया कि बजट के अभाव के कारण सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। जैसे ही बजट का प्रावधान होगा, सड़क पर तारकोल बिछा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें