फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी-दिल्ली के लिए चलेगी जल्द वोल्वोः बाली

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खाद्य नागरिक आपूर्ति परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि जिला चंबा में एक वोल्वो बस जल्द शुरू की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि यह बस डलहौजी से दिल्ली चलेगी। डलहौजी से भरमौर के लिए एक नान स्टॉप बस सेवा शुरू करवाई जा रही है। यह बस डलहौजी से भरमौर-चंबा होकर जाएगी। साथ ही इस बस में किसी प्रकार का पास मान्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एक लोकल बस सेवा भी शुरू करवाई जाएगी। इस बस का रूट व समय सारिणी निगम प्रबंधन व जिला प्रशासन मिलकर तय करेंगे। उन्हाेंने कहा कि चंबा जिला को अभी तक 28 नई स्टार बसें दी जा चुकी हैं। 50 नई एयर कंडीशनर बसों का आर्डर दिया गया है। एयर कंडीशनर बसों के लिए चंबा जिला को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चंबा में मणिमहेश यात्रा का दौर चला हुआ है। इस दौरान यातायात संबंधित उन्हें काफी शिकायतें भी मिली हैं। माल वाहकों में सवारियों को ढोया जा रहा है। इससे कोई भी अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि लोगोें की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन व आरटीओ को निर्देश जारी किए हैं कि वे माल वाहकों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही कहा कि चंबा के डिपुओं में लोकल मिलों से आने वाले आटे की भी काफी शिकायतें मिली हैं। इस पर उन्होंने डीएफएसी को लोकल मिलों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें