फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेई के सतरंगी लमडल झील में तीन हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
गैहरा (चंबा)। ग्राम पंचायत बरेई स्थित लमडल यात्रा पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। अब तक लमडल झील में करीब 3000 हजार श्रद्धालु डुबकी लगाकर वापस लौट चुके हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। हर रोज लमडल यात्रा के लिए दर्जनों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यह यात्रा भी मणिमहेश यात्रा की तर्ज पर होती है। इसमें भी जन्माष्टमी व राधाष्टमी पर्व पर स्नान को लोगों की काफी भीड़ जुटती है। लमडल झील सतरंगी झली है, यह यात्रा भी भगवान शिव के नाम पर की जाती है। जिला मुख्यालय से लमडल झील की यात्रा करीब 56 किमी की है। इसमें चंबा से बरेई स्थान तक यात्री 36 किमी दूरी छोटे वाहनों में तय करते हैं। उसके बाद बरेई से लेकर लमडल झील तक करीब 18 किमी की यात्रा श्रद्धालुओं को पैदल ही करनी पड़ती है। बरेई से आगे यात्रियों को पहाड़ों को पार करते हुए वाया दुरकूंड होकर जाना पड़ता है। लमडल कमेटी के प्रधान किशोरी लाल ने बताया कि उनकी कमेटी ने यात्रियों की व्यवस्था के लिए लमडल में टैंट का प्रावधान किया है। इस टैंट में सभी यात्री निशुल्क रात्रि विश्राम कर सकते हैं। लमडल कमेटी के सचिव जयराम, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, केवल, प्यार चंद, राकेश कुमार, कर्म चंद, मान सिंह ने बताया कि इस यात्रा में कांगड़ा, पंजाब व चंबा से काफी संख्या में लोग आते हैं। इस बार मौसम साफ रहने से यात्रा परजाने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें