फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन किया

Sun, 13 Jul 2014 05:32 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी ने भी प्रदेश कार्यकारिणी के आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार व विभाग को जल्द उनकी मांगें पूरी करने को चेताया है। इस बारे में शनिवार को प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ के बलीराम, सुशील कुमार, दीपराज, अशोक, रामेश्वरी, सुषमा, सीमा देवी, कर्म सिंह, देवेंद्र कुमार, भाग सिंह, देवी सिंह, तेज सिंह, अशोक व सुरेंद्र सहित अन्य अध्यापकों ने एसबीआई बैंक परिसर के प्रांगण में बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा दिए गए समय के तहत अगर शिक्षा विभाग ने प्राथमिक सहायक अध्यापकों की ट्रेनिंग की तिथियां घोषित नहीं कीं तो वे भी प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक सहायक अध्यापक कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। इस मौके पर मौजूद पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग प्राथमिक सहायक अध्यापकों का शोषण करना बंद करें। वे दस साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, मगर सरकार उन्हें नियमित करने के बजाय आरटीई की आड़ में शोषण कर रही है। संघ के पूर्व सचिव दीपराज ने कहा कि सरकार व विभाग समय की नजाकत को देखते हुए प्राथमिक सहायक अध्यापकों को शीघ्र नियमित करे। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी अनदेखी करती आ रही है। अब वे सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि जिला चंबा के प्राथमिक सहायक अध्यापक भी प्रदेश कार्यकारिणी के हर फैसले के साथ हैं और आंदोलन को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें