राख (चंबा)। वन विभाग ने मैहला में एक व्यक्ति से अवैध लकड़ी पकड़ी है। लकड़ी तस्कर को मौके पर ही जुर्माना किया गया। शनिवार को वन विभाग की टीम वन खंड अधिकारी रविंद्र सोडी की अगुवाई में गश्त पर थी। इस दौरान वन रक्षक ओम प्रकाश व सुनील भी साथ थे। इस दौरान चैनो पुत्र खजाना निवासी गांव मैहला ने नए मकान का काम लगाया हुआ था। बीओ ने जब चैनो से घर में लगाई गई लकड़ी का परमिट दिखाने को कहा तो वह परमिट नहीं दिखा पाया। इसके चलते वन विभाग की टीम ने मौके पर उसका पर्चा काट दिया और 26 हजार 645 रुपये जुर्माना किया है। उधर, खंड वन अधिकारी रविंद्र सोडी ने बताया कि मकान के निर्माण में अवैध रूप से इमारती लकड़ी का इस्तेमाल करने पर जुर्माना किया गया है। उन्होंने कहा कि लकड़ी की कीमत 26 हजार 645 रुपये आंकी गई है।