फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर अंधेरे में डूबा रहा भरमौर

Tue, 27 May 2014 05:35 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर क्षेत्र की पंचायतें एक बार फिर से रात भर अंधेरे में डूबी रहीं। रविवार देर रात एक बजे के करीब क्षेत्र में अचानक बिजली गुल हो गई। इससे भरमौर उपमंडल की 29 पंचायतों के अलावा गैर जनजातीय क्षेत्र की भी कई पंचायतों में रविवार रात को अंधेरा पसरा रहा। बिजली गुल होने से समस्त भरमौर वासियों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। बिजली सोमवार दिन भर बंद रही और शाम के पांच बजे करीब 16 घंटे बाद बहाल हो पाई। उधर, बार-बार बिजली गुल होने से भरमौर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। इससे पहले भी गई बार इस उपमंडल की विद्युत आपूर्ति कई घंटों तक गुल रह चुकी है। बार-बार की परेशानी के बावजूद बोर्ड बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं कर पा रहा है। हालांकि बर्फबारी व बारिश के कारण बिजली चले जाने पर ग्रामीण मान जाते हैं, मगर साफ मौसम के बावजूद ऐसी स्थिति हजारों की आबादी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बिजली बंद होने से इंडक्शन चूल्हों का उपयोग करने वाले लोगों को सोमवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही सोमवार को साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इससे कुछ दिन पहले भी भरमौर क्षेत्र में बिजली बंद हो गई थी। क्षेत्र में बिजली बंद रहने की समस्या के काफी उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों दीप कुमार, केवल नांगला, अशोक कुमार, रमेश कुमार, भगत राम, प्रह्लाद, प्रीतम व सुनील का कहना है कि भरमौर क्षेत्र में कई बड़े विद्युत प्रोजेक्ट होने के बावजूद कई-कई घंटे बिजली गुल रहना खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि जहां की बिजली से सरकार को करोड़ों रुपये का मुनाफा हो रहा है, वहां की जर्जर व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही है। उधर, बोर्ड के अधिशासी अभियंता एमएल शर्मा ने बताया कि गैहरा के पास भूस्खलन के चलते लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे सोमवार को शाम बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

इंसेट ..
मोदी को शपथ लेते देखने की थी चिंता
16वीं लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के मनोनीत प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी का 26 मई को शपथ ग्रहण समारोह था। सोमवार को बिजली गुल होने के कारण भरमौर क्षेत्र की हजारों आबादी मोदी को टीवी चैनलों के माध्यम से शपथ लेते हुए न देख पाने को लेकर परेशान थी। जैसे ही शाम पांच बजे के करीब बिजली बहाल हुई, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।

कुनेड़ में अक्सर रहती है बिजली गुल
गैहरा (चंबा)। ग्राम पंचायत कुनेड़ के लोग बिजली की आंखमिचौली से परेशान हैं। पंचायत के वंदला, कुनेड़, भगतोट, अडोड, बणी, बडिहाड़ा, कैलाठ, करूंटू, भलोथा गांवों में बिजली गुल हो जाना आम बात हो गई। बार-बार बिजली चले जाने की समस्या से लोगों में बिजली बोर्ड के प्रति रोष पनपना शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बिजली गुल हो जाती है और पूरी पंचायत में अंधेरा पसर जाता है। उन्होंने बताया कि वे इस बारे में बिजली बोर्ड को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने बताया कि कई बार शाम को बिजली चली जाती है और पूरी रात बिजली गुल रहती है। स्थानीय लोगों राकेश कुमार, विक्रम ठाकुर, संजय ठाकुर, तिलक राज, देसराज, मस्त राम, कुलदीप सिंह, चतर सिंह, लेखराज ने बिजली बोर्ड से आग्रह किया है कि उनकी समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता एमएल शर्मा ने बताया कि जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें