फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल फीवर की चपेट में आए नौनिहाल

Wed, 30 Apr 2014 05:30 AM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में मौसम परिवर्तन के चलते वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है। भारी संख्या में नौनिहालों को इस फीवर ने अपनी चपेट में ले लिया है। इससे जिला अस्पताल में बीमार बच्चों की तादाद बढ़ गई है। मौसम परिवर्तन के चलते बीमारियों के बढ़ रहे प्रकोप से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई। प्रतिदिन काफी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल के 25 बिस्तर की क्षमता वाले शिशु वार्ड में 55 के करीब बच्चे उपचाराधीन हैं। एक बेड पर दो-दो बीमार बच्चे लिटाए गए हैं। साथ ही अस्पताल लाए जा रहे बीमार बच्चों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। इससे विभागीय स्टाफ सहित बीमार बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वायरल फीवर के अलावा टायफायड के कारण भी बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। रोजाना अस्पताल में रूटीन से अधिक बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। शिशु रोग ओपीडी में बीते दो दिन से 250 से अधिक बच्चे पहुंच गए हैं। शिशु रोग ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। इससे एकमात्र शिशु रोग विशेषज्ञ के कंधों पर भी बोझ बढ़ गया है। जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा. विशाल महाजन ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते बीमारियों की चपेट में बच्चे आ रहे हैं। बीते दो दिन में वायरल फीवर, उल्टी व दस्त से ग्रसित बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इंसेट ........
ये सावधानियां बरतें
1.गर्मी के प्रकोप से बच्चों को बचाएं।
2. शिशु विशेषज्ञ के पास जाकर बच्चों का उपचार करवाएं।
3. स्वच्छ पेयजल को ही प्रयोग में लाएं।
4. वासी भोजन और ज्यादा पके हुए फल न खाएं।
5. स्वच्छता का ध्यान रखें।
6. छह माह तक बच्चों को केवल मां का ही दूध पिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें