फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित होंगे पुलिस अधिकारी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। डीएसपी सलूणी विनोद धीमान और पुलिस चौकी सिहुंता के एएसआई शेर सिंह और हेडकांस्टेबल हमीद खान को सम्मानित किया जाएगा। उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के आईजी राकेश अग्रवाल ने बताया कि 21 लाख की चोरी पकड़ने के लिए सिहुंता के एएसआई शेर सिंह और हेडकांस्टेबल हमीद खान को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, डीएसपी सलूणी विनोद धीमान को रिकार्ड समय में कत्ल के मामले के तीन आरोपियों को पकड़ने और एक आरोपी को आजीवन कारावास दिलाने पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी सलूणी विनोद धीमान ने सितंबर 2011 में डियूर में सौतेली बेटी द्वारा सौतेले भाई और मां का खून करने का मामला सुलझाया था। डीएसपी विनोद धीमान ने 48 घंटों में इस केस को सुलझाया था। वहीं सलूणी के नरोही में गौरखी मर्डर हत्याकांड में आरोपी को 12 घंटे में डीएसपी ने पकड़ा था। इसके अलावा तीसा की खुशनगरी में पति द्वारा पत्नी को गोली मारने के आरोप में आरोपी को दो घंटे में पकड़ने में सफलता हासिल की थी। सिहुंता में हुई चोरी की घटनाओं के चोरों को सलाखों के पीछे धकेलने पर एएसआई और हैडकांस्टेबल ने कामयाबी हासिल की है। वहीं, पुलिस महानिदेशक आईडी भंडारी ने किहार दौरे के दौरान में इनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें