फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश परिवहन को मिले रोडवेज का दर्जा

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल परिवहन संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक स्थानीय बस स्टैंड में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने की। बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक समिति की मांग को मान नहीं लिया जाता है, तब तक वर्क टू रूल के हिसाब से काम होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश परिवहन निगम को रोडवेज बनाया जाए। कर्मचारियों को ग्रेड पे दी जाए। साथ ही 7 प्रतिशत डीए भी दिया जाए। उन्हाेंने कहा कि नाइट में ड्यूटी देने वालों चालकों और परिचालकों को 130 रुपए अलग से दिए जाएं। इस मौके पर उत्तम सिंह, शहनवाज खान, दिलीप सिंह, ओम प्रकाश, मदन लाल, बिशन सिंह, ओंकार सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें