फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-कलौता रूट पर नहीं चली निगम की बस

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-कलौता रूट पर निगम की बस नहीं जाने से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्थानीय बस स्टैंड से 2 बजकर 10 मिनट पर चलती है। इसके बाद कोई भी बस कलौता रूट पर नहीं चलती है। इस कारण सवारियों को निजी वाहन हायर कर ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। प्लूह पंचायत के वार्ड सदस्य कल्याण सिंह, दलेर सिंह, अनिल कुमार, अमरो, बिशनो, हाको, बाबी, प्रियंका, सरोज कुमार, हेम राज, सब्जो देवी, लालो, लता कुमारी, सीमा और मनोज कुमार ने बताया कि रूट पर बस न जाने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि निगम से बार-बार मांग करने पर बस नहीं चली। इस कारण उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी पेश आई। वहीं आरएम विनोद कुमार ठाकुर ने बताया कि वर्क टू रुल्स के कारण बस गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें