चंबा। चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान दो मैच खेले गए। इसमें पहला मुकाबला बारगाह इलेवन और जैडसीए के बीच हुआ। बारगाह इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 160 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें वोलो ने शानदार 80 और रावल ने शानदार 60 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैडसीए की टीम 119 रन पर आल आउट हो गई। इस प्रकार बारगाह इलेवन ने यह मैच 42 रन से जीत लिया। जैडसीए की ओर से कुलदीप ने 40 तथा रोमेश ने 35 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। प्रतियोगिता का दूसरा मैच कश्मीरी सुलतान और यंग ब्लड के बीच खेला गया। इसमें पहले बैटिंग करने उतरी कश्मीरी इलेवन की टीम 20 ओवर में 220 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसमें सदक ने प्रतियोगिता का पहला शतक लगाते हुए शानदार 125 रन की पारी खेली। इसके अलावा अशतर ने 95 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। इस स्कोर का पीछा करते हुए यंग ब्लड की टीम मात्र 50 रन पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार कश्मीरी सुलतान की टीम ने 176 रन से इस मैच में जीत दर्ज की।