फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर सीएचसी में बीएमओ-डाक्टरों के पद खाली

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर में पिछले कई सालों से बीएमओ समेत डाक्टरों के पद खाली चल रहे हैं। इस कारण मरीजोें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक इस स्वास्थ्य कें द्र में बीएओ, रेडियोग्राफर, डेंटल विशेषज्ञ और अन्य डाक्टरों के पद खाली पड़े हैं। इस कारण मरीजों को छोटी से छोटी बीमारी के इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल की ओर रुख करना पड़ता है। पवन, सुनील, कृष्ण, देसराज, सलोचना, दर्शन, सीमा, केवल, सूरत और दीपक ने बताया कि वे लोग बार-बार सीएचसी में खाली पदों को भरने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने यहां पर महिला रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ की भी सरकार से मांग की। इस मांग को पूरा करना तो दूर अस्पताल के लिए स्वीकृत पदों को भी आज तक नहीं भरा गया। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोग्राफर का पद खाली होने के कारण उन्हें एक्स-रे करवाने के लिए या तो चंबा जाना पड़ता है या निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने सरक ार से मांग की है कि भरमौर सीएचसी में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। इस संदर्भ में कार्यवाहक बीएमओ विवेक साहिल ने माना कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ समेत चिकित्सकों के पद खाली चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें