फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर मार्ग

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
गैहरा (चंबा)। भरमौर-चंबा मार्ग पर स्थित मैहला पुल के पास मलबा गिरने से मार्ग छह घंटे बंद रहा। इस कारण बसों की आवाजाही बंद रही। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे के करीब मैहला पुल के पास मलबा गिर गया। इस कारण इस मार्ग पर यातायात ठप हो गया। हालांकि, विभाग ने दोपहर दो बजे के करीब सड़क से मलबा हटा दिया और इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। यात्री संजीव कुमार, केवल राम, पवन कुमार और उत्तम चंद ने बताया कि यातायात ठप होने के कारण उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। उधर, आरएम वीके ठाकुर ने कहा कि मलबा गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ था। दोपहर बाद मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें