फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा की शिकार विवाहिता

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्थानीय माई का बाग मोहल्ला की एक विवाहिता घरेलू हिंसा का शिकार हुई है। छाया पत्नी पंकज को शुक्रवार की रात करीब 12 बजे उसकी स्थानीय निवासी बुआ जख्मी हालत में जिला अस्पताल में लेकर आईं। डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अस्पताल में दाखिल कर लिया है। अस्पताल प्रशासन ने इसी सूचना स्थानीय पुलिस थाना को भी दी। पुलिस ने छाया का बयान दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल के आर्थो/सर्जिकल वार्ड के बेड नंबर 44 में दाखिल छाया ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले पंकज से हुई थी। उसका दस साल का बेटा भी है। छाया ने बताया कि उसका पति, सास व ससुर उसे दहेज को लेकर ताने मारते हैं और छह अगस्त को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। इसकी शिकायत सुलतानपुर पुलिस चौकी में हुई थी। इसके बाद उसके पति पंकज ने लिखित तौर पर आश्वासन दिया था कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा। छाया ने बताया कि शुक्रवार रात को फिर से पंकज व उसके घरवालों ने उसके साथ झगड़ा किया। छाया के अनुसार उसके पति ने पहले तो उसके चेहरे पर बहुत थप्पड़ मारे और फिर उसकी छाती पर बैठ कर उसका गला भी दबाने की कोशिश की। इस दौरान उसकी बाजू भी बुरी तरह मरोड़ी गई हैं। छाया के चेहरे व गले पर मारपीट के निशान साफ देखे जा सकते हैं।
इस मौके पर मौजूद छाया की बुआ वीना देवी ने बताया कि शुक्रवार रात दस बजे के करीब छाया के ससुर ने अपने भतीजे को उनके यहां भेज कर अपने घर बुलाया। जब वह वहां गईं तो देखा कि छाया के साथ मारपीट की गई थी। उसका पति उनके सामने ही धमका रहा था कि उसका हाथ बड़ा मजबूत है। छाया की बुआ ने बताया कि इसके बाद छाया की सास, ससुर व पति अलग-अलग बातें सुनाने लगे और कहने लगे कि इसे अपने साथ ले जाओ। वीना देवी ने बताया कि छाया की हालत पिटाई के कारण बिगड़ चुकी थी और उसने भी साथ ले जाने को कहा। इस पर वह उसे अपने साथ ले आई। रात को जब छाया की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो वह उसे अस्पताल लेकर आईं। उन्होंने बताया कि छाया के दिल्ली निवासी पिता को सूचित कर दिया है, वह भी यहां पहुंच रहे हैं। उधर, मामले की जांच कर रहे पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि छाया का बयान दर्ज कर लिया गया है। यह घरेलू हिंसा का मामला बनता है। डाक्टर की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महिला को आई हैं चोटें : डाक्टर
इमरजेंसी में छाया का चेकअप व मेडिकल डाक्टर विशाल ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि जब छाया को लाया गया तो उसके चेहरे पर थप्पड़ के निशान साफ दिख रहे थे। इसके अलावा उसके शरीर पर खरोंचें भी थीं। उन्होंने कहा कि छाया का एक्सरे व अल्ट्रासाउंड करने को कहा गया है। वहीं डा. डाक्टर विक्रम लखनपाल ने कहा कि छाया को सिर पर चोट आई हैं। इसका सीटी स्कैन करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें