फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेल पुल पर स्ट्रीट लाइटें खराब

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर(चंबा)। परेल पुल में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। रात के समय पुल पर अंधेरा ही अंधेरा छाया रहता है। परेल से पठानकोट और अन्य रूटों पर जाने के लिए लोग रात को इसी स्थान से बसें लेते हैं। अंधेरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी पेश आ रही है। उन्हें बसें पकड़ने के लिए चंबा आना पड़ रहा है। पुल में लगी तमाम लाइटें फ्यूज हो गई हैं। इससे लोग रात के समय पुल पर खड़ा होने से भी डरने लगे हैं।
विज्ञापन

लोगों राकेश, प्रताप, हेम राज, पुष्पेंद्र, कपिल, अजय, गोविंद, हेम राज, पुष्पेंद्र ने कहा कि पुल पर अंधेरा ही अंधेरा छाया रहा। उन्हाेंने कहा कि पुल से लोग रात के समय परेल से पठानकोट और अन्य रूटों के लिए बसें भी लेते हैं। लाइटें फ्यूज होने के कारण लोग अब पुल पर खड़ा होने का रिस्क नहीं लेना चाहते। इससे उन्हें किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। लाइटें ठीक हो जाती है तो पुल पर रात भर रोशनी रहेगी और रात व सुबह के समय अपने-अपने गंतव्य को जाने वाले लोगों को बसें लेने में भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें