फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलून डांस में नीति प्रथम

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में यूरो किड्स जूनियर के बच्चों के लिए मदर्स डे के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। वहीं, उनके साथ उनकी माताओं के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु नानक पब्लिक स्कूल के चेयरमैन कैप्टन एनएस भंडारी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके तुरंत बाद बच्चों ने मदर्स डे के लिए अपनी मां के लिए प्यारी मां और तारे जमीन पर समूहगीत पेश कर ख्ूाब तालियंा बटोरी। इस अवसर पर अपने-अपने बच्चों को अपनी माता को समर्पित इस नृत्य को देख उनकी माताएं फूली नहीं समाई। इस अवसर पर यूरो डिड्ज की नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और फर्स्ट क्लास के बच्चाें ने माताओं को मदर्स डे के उपलक्ष्य पर ग्रीटिंग कार्ड भी भेंट किए। वहीं बच्चों की माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून डांस, ब्रिज क्रांसिंग और तोलमोल के बोल प्रतियोगिताआें का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर में टीना सोनी ने प्रथम और सोनिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैलून डांस में नीति महाजन ने प्रथम और पूजा तलवार ने द्वितीय, ब्रिज क्रांसिंग में अमिता शर्मा ने प्रथम और मोनिका शर्मा ने द्वितीय और तोल मोल के बोल में राधा रंधावा ने प्रथम व रेखा डोगरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर इनाम प्राप्त किए। वहंी बच्चाें की माताओं ने तंबोला का भी खूब आनंद उठाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नवदीप भंडारी ने माता के महत्व पर अपने विचार रखे। इस मौके पर बच्चाें में त्रिशा भंडारी, दृष्टि, हिमांशु, पल्लवी, मंशा, दिवांशू, रितिका, आयूष, निखिल, पर्व, मानसी, जतिन और अन्य बच्चों ने समूह नृत्य पेश किया। दीपिका भंडारी द्वारा उपस्थित जनसमूह और बच्चों के अभिभावकाें का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें