फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से झड़ गए प्लम, बादाम के फूल

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंडला (चंबा)। मौसम की बेरुखी से सुंडला के बागवान चिंतित हैं । क्षेत्र बारिश के साथ तूफान आने से प्लम, खुमानी और बादाम के पौधों से फूल झड़ गए हैं। इस कारण बागवानों को उत्पादन कम होने की चिंता सताने लगी है। इन दिनों फलदार पौधों की फ्लावरिंग का समय है। ऐसे में तूफान के कारण फ्लावरिंग काफी हद तक प्रभावित हो गई है। इलाके में प्लम, खुमानी और बादाम की पैदावार मौसम पर ही निर्भर रहती है।
विज्ञापन

बागवानों पवन, चैन लाल, देसराज, हेम सिंह, जर्म सिंह, किरपा राम, कमलेश कुमार, बुद्धि सिंह, विपिन कुमार, अशोक कमार, पूनम, श्याम, पूर्ण चंद का कहना है कि बारिश के साथ आ रहे तूफान के चलते प्लम, खुमानी और बादाम की पैदावार काफी हद तक प्रभावित हो रही है। उन्हाेंने कहा कि तूफान से पौधों से फूल झड़ गए हैं। इस बार फूल झड़ने से प्लम, खुमानी और बादाम की पैदावार कम होने की उम्मीद है।
उधर, उद्यान विभाग उद्यान विकास अधिकारी डा. रमन अंगारिया ने कहा कि तूफान से खुमानी और प्लम की फ्लावरिंग काफी हद तक प्रभावित हुई है। उन्हाेंने कहा कि तूफान से 15 प्रतिशत तक खुमानी और प्लम क पैदावार प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें