फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक को सड़कों पर उतरने लगे लोग

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। कबायली क्षेत्र भरमौर के लोग अब समस्याओं का हल न होने पर सड़कों पर उतरने के लिए विवश हो गए हैं। बार-बार विभागों को समस्या बताने पर भी समस्याएं हल न होने पर से गुस्साए लोग अब अपने हकों के लिए सड़कों पर उतर गए हैं। शुक्रवार को जियूरा पंचायत के 200 के करीब लोगों ने सियुरा पंचायत में मिडल स्कूल का भवन धीमी गति से बनने और जियूरा पुल का निर्माण कछुआ चाल से चलने पर खड़ामुख के पास चक्का जाम किया। समय पर लोगों की समस्याओं का हल न होने पर लोग मजबूरन जाम या प्रदर्शन करने लगे हैं। गौर रहे कि बीते माह भी होली क्षेत्र की 12 पंचायतों की लचर दूरसंचार व्यवस्था को लेकर लोग कई बार संबंधित विभाग के चक्कर काटते रहे। बावजूद इसके समस्याओं का समय पर हल न होने के कारण लोगाें को खड़ामुख के पास चक्का जाम करना पड़ा। इसी तरह गैहरा क्षेत्र की पियुहरा पंचायत पर रोड पर उद्घाटन के बाद भी बस न पहुंचने के कारण लोगाें को गैहरा के पास चक्का जाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें