फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मांगें पूरी नहीं की तो करेंगे आंदोलन : डॉ. सोनी

Tue, 12 Mar 2024 09:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द मांगें पूरी नहीं की तो करेंगे आंदोलन : डॉ. सोनी
विज्ञापन

भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के पदाधिकारियों ने बैठक में की मांगों पर चर्चा
कहा- महंगाई भत्ता और एरियर शीघ्र देने की अधिसूचना जल्द की जाए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश सरकार पेंशनरों को बार-बार ठग रही है। इसके पेंशनरों में रोष है। सरकार पेंशनरों की मांगों को पूरा करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। यह बात भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ चंबा के प्रधान अशोक शर्मा ने बैठक के दौरान कही। बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. डीके सोनी भी मौजूद रहे। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि दो पेंशनर रिवाइज स्केल, लीव इन्कैशमेंट, ग्रैच्युटी लाभ का इंतजार करते-करते स्वर्ग सिधार गए हैं। कहा कि सरकार पेंशनरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार की ओर से महंगाई भत्ता देने के आदेश दिए गए, मगर एरियर देने के नाम पर भद्दा मजाक किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि महंगाई भत्ते और एरियर शीघ्र देने की अधिसूचना जारी की जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महासंघ अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को चंबा दौरे के दौरान एक ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने सरकार को चेताया है कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो वे सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें