फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिनों के भीतर मतदान केंद्र की रिपोर्ट देंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर उपमंडल के मुख्यालय के सभागार भवन में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बूथ स्तरीय अधिकारी और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह ने की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र भरमौर दो सामान्य निर्वाचन लोकसभा के 110 मतदान केंद्रों के बूथ स्तरीय अधिकारियों और 11 सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी पांच दिनों के भीतर मतदान केंद्रों की वास्तविक स्थिति की फोटो और मतदान केंद्र की संख्या नाम पते समेत सुपरवाइजर के माध्यम से सहायक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


इससे मतदान केंद्रों की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। इससे मतदान केंद्रों की समय पर रख-रखाव किया जा सकेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि इलेक्ट्रोल को अपडेट करें। छूटे हुए मतदाताओं के पहचान पत्र और मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित बनाया जाए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी भरमौर निर्देश दिए कि इस मर्तबा मतदान वाले दिन पोलिंग पार्टी के साथ 6 सदस्य होंगे। लिहाजा बूथ लेवल अधिकारी और सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके ठहरने की व्यवस्था समुचित हो। आदर्श आचार संहिता के चलते सभी अधिकारी और सुपरवाइजर भी आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित बनाएंगे।

सोशल मीडिया फेसबुक पर एहतियात बरतें। आचार संहिता के दौरान सभी बूथ स्तरीय अधिकारी और सुपरवाइजर सेक्टर मजिस्ट्रेट और अफसरों के साथ समन्वय बनाए रखें। बैठक में तहसीलदार भरमौर केशव राम, खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह और निर्वाचन कानून गो सुनील शर्मा कंप्यूटर ऑपरेटर रवि पुजारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें