फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किहार पंचायत में बिना परमिशन नहीं घूम पाएंगे बाहरी राज्यों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किहार(चंबा)। जम्मू कश्मीर सीमा से सटी किहार पंचायत में अब बिना पंचायत की अनुमति के बाहरी राज्यों के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलवामा मे हुई आतंकी घटना के बाद स्थानीय पंचायत प्रधान ने यह फैसला लिया है। पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों ने भी इस फैसले को समर्थन दिया है। स्थानीय पंचायत की ओर से एक पत्र पुलिस थाना प्रभारी किहार को भी भेजा गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि बाहरी राज्यों के लोगों को बिना परमिशन के पंचायत में आने दी जाए। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हाल ही में हुई आतंकी घटना के कारण 40 वीर जवानों को शहादत मिली है। किहार जम्मू कश्मीर से सटी पंचायत होने के कारण पंचायत प्रतिनिधियों ने यह फैसला लिया है। प्रतिनिधियों की मानें तो यहां भी कश्मीरी फेरी वाले और बाहरी राज्यों के लोग घूमते रहते हैं। यह लोग अब बिना अनुमति के पंचायत में नहीं आ पाएंगे। इसके लिए उन्हें पहले पंचायत और फिर पुलिस की अनुमति लेनी होगी। स्थानीय पंचायत प्रधान बेबी मागरा ने बताया कि यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को भी ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें