कांदु के पास कैंटर हादसा, दो घायल
चनेड़ (चंबा)। चंबा- पठानकोट नेशनल हाईवे पर कांदु के समीप कैंटर दुर्घटनाग्रस्त होकर सौ मीटर खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा वीरवार को दोपहर बाद हुआ। सूचना मिलते ही द्रड्डा पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को निकाला और उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में चार भैंसें भी थी। जिन्हें भी मामूली चोटें आई हैं।