फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम बर्फबारी: सलूणी में आठ कच्चे मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी से सलूणी में आठ कच्चे मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

प्रशासन ने प्रभावितों को जारी की फौरी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। उपमंडल सलूणी के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी ने कहर बरपा दिया है। करीब आठ मकानों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। साथ ही फौरी राहत जारी कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्फबारी के कारण टेक चंद पुत्र संचू राम गांव जसोह का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया है। करीब दो लाख रुपये नुकसान आंका गया है। प्रशासन ने प्रभावित को दस हजार फौरी राहत जारी कर दी है। इसके अलावा गुलाम कदर निवासी गांव कंदूर, गुलाम रफी निवासी गांव सिर, चैन सिंह निवासी गांव मन्योगा के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने सभी प्रभावितों को पांच हजार फौरी राहत जारी कर दी है। इसके अलावा चैन सिंह निवासी गांव सिर की पशुशाला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। प्रशासन की ओर से चैन लाल को पांच हजार फौरी राहत जारी की गई है।
विज्ञापन

वहीं, बख्श पुत्र आलम गांव मंदरोगा के मकान को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। सोनू कुमार निवासी गांव भारेई के मकान व अयूब पुत्र बाहशिर निवासी अकूणा के मकान को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से फौरी राहत जारी कर दी गई है। साथ ही आश्वासन दिया है कि नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। कि उपमंडल में पिछले दो दिनों तक बर्फबारी हुई है। इससे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें