फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबबारी से चंबा में एचआरटीसी बसों के थमे पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले में बर्फबारी के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बर्फबारी के कारण जहां राष्ट्रीय उच्च मार्ग भरमौर-चंबा पठानकोट पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है तो वहीं अन्य मार्गों पर भी एचआरटीसी के पहिये थम गए हैं। बुधवार देर शाम को रूट पर भेजी करीब बीस बसें भी जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाई। भारी हिमपात होने से निगम की गाड़ियां फंसी हुई। वहीं, मार्ग बंद होने से जिले के करीब तीस रूट प्रभावित हुए। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण निगम को घाटा उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार चंबा-जोत, चुवाड़ी-जोत, चंबा-तीसा, चंबा-जुम्महार, रजेरा-धुलाड़ा, बनीखेत डलहौजी,-डलहौजी लक्कड़मंडी, चंबा-खज्जियार, चंबा-साहो, चंबा-कोलका, चांजू-चरड़ा, खड़ामुख-होली, नकरोड़-चांजू-चरड़ा समेत अन्य मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हैं। इन मार्गों को बहाल करने में मशीनरी जुटी है। आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हैं। इससे निगम के कई रूट प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को विभिन्न रूटों पर बसें भेजी गई थी। मगर बर्फबारी की वजह से बसें फंस गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे निगम को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें