फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग ने पकड़ी मिलावटी मिठाइयां

विज्ञापन
sweets - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उदयपुर के पास नाके के दौरान तीस किलो मिठाई फिंकवाई हैं। यह मिठाइयां पठानकोट से चंबा लाई जा रही थी। मिठाई के डिब्बों पर निर्माण और एक्सपायर की कोई तारीख नहीं दर्शाई गई थी। इसको देखते हुए मिठाई को नष्ट कर दिया गया है। जबकि मौके पर ही पुलिस ने पनीर समेत मिठाइयों के पांच सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थ उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर सजग हो गया है। इसके तहत बुधवार सुबह विभाग की टीम ने उदयपुर के पास नाका लगाया था।

इस दौरान हर वाहन की गहनता से पड़ताल की जार रही थी। इसी दौरान पठानकोट की तरफ से आ रहे दो मालवाहक वाहन की जब तलाशी की गई तो उसमें मिठाइयों की सप्लाई चंबा लाई जा रही थी। विभाग की टीम ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि इसमें न ही बनाने की तिथि का जिक्र है और न ही मिठाई की एक्सपायरी डेट को प्रदर्शित किया गया था। इसको देखते हुए विभाग ने करीब 30 किलो मिठाई को मौके पर ही फिंकवा दिया है। इसके साथ ही बसों और ट्रकों से चंबा के लिए आ रही मिठाइयों समेत पनीर के पांच सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा स्थानीय क्षेत्रों से होने वाली दूध की सप्लाई की भी जांच की गई है। जिला खाद्य सुरक्षा नामिक अधिकारी महेश कश्यप और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने सभी उत्पादों की गुणवत्ता जांची। इसके साथ ही मिठाई, दूध और पनीर की सप्लाई करने वाले विक्रेताओं को हिदायत दी है कि वह इन उत्पादों में किसी प्रकार की मिलावट न करें। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। त्यौहारी सीजन में पंजाब से चंबा में काफी मात्रा में खाद्य उत्पादों की सप्लाई होती है। ऐसे में लोगों को मिलावटी उत्पाद खाने को न मिले। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद हो गया। रोजाना नाके लगाकर खाद्य उत्पादों की जांच की जा रही है। मिलावटी खाद्य उत्पाद बेचने वाले लोगों पर भी विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा ही है।
विज्ञापन


मिलावटी खाद्य उत्पाद बेचने वालों पर होगी कार्रवाई : महेश कश्यप
जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि उदयपुर के पास नाके के दौरान दो मालवाहक वाहनों में हो रहे खाद्य उत्पादों की चेकिंग की गई। इस दौरान तीस किलो मिलावटी मिठाई पकड़ी गई है। इसे मौके पर ही फिंकवा दिया गया। साथ ही मिठाई और पनीर के सैंपल भी भरे गए हैं। लोगों की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें