फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन के टेस्ट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन के टेस्ट नहीं होने से मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि मेडिकल कॉलेज में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर हैं। इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों को निजी लैबोरेटरी में महंगे दामों पर टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को निशुल्क निजी लैबों में महंगे दामों पर करवाने पड़ रहे हैं। इसका खामियाजा गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि रेडियोलॉजिस्ट 14 अक्तूबर तक छुट्टी पर है।

विज्ञापन


तीमारदार में वीर सिंह राणा, कमल कुमार, जितेंद्र, रवि कुमार, हरबंस, मनोज कुमार, किशोर, सुरेंद्र, केवल कुमार, चंद राम और नरेश ने बताया कि जिन मरीजों और गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर अल्ट्रासाउंड लिख रहे हैं। उन्हें मजबूरन निजी लैबों में जाकर टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। इसके लिए मरीजों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड मुफ्त में होता है। मगर रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से गर्भवती महिलाओं को चंबा मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल प्रबंधन सबकुछ देखकर भी आंखें मूंदे बैठा है। मेडिकल कॉलेज में कम से कम दो रेडियोलॉजिस्ट होने चाहिए। ताकि एक के छुट्टी पर जाने से व्यवस्था चलती रहे। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि मरीजों की समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें