फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत तीन दर्ज मार्ग बाधित

विज्ञापन
Landslide - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग तीन जगहों पर ल्हासे गिरने से यातायात के लिए बाधित हो गया है। जिले के तीन दर्जन मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बंद रही। इस कारण लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लोनिवि जिले में बंद पड़े मार्गों सुचारू करने में जुटा है। वहीं, मूसलाधार बारिश से रविवार को जिले के विभिन्न मार्गों पर एचआरटीसी की 35 बसें फंसी रहीं। बहरहाल, देरशाम के समय जिला प्रशासन के आदेशानुसार जिले में एचआरटीसी की सेवा को कर दिया है।

मूसलाधार बारिश से जगह-जगह होने वाले भूस्खलन से भरमौर-पठानकोट उच्च मार्ग गैहरा, लाहल, दिनकाघार के पास यातायात के लिए बंद है। वहीं, सलूूणी-किहार मार्ग घराट नाला, चंबा-तीसा मार्ग मधुबाड के पास, तुन्नुहट्टी-लाहडू मार्ग नरोला के पास और चंबा-पांगी मार्ग साच पास के बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बाधित हो गया है। जबकि चंबा-साहो मार्ग, जांघी-लिल्ह, भनेरा-कोलका, कोलका-जटकरी, रजेरा-गरोला, रजेरा-गुड्डा, चंबा-जुम्महार, चंबा-तीसा, चंबा-जुम्महार, जुम्महार-अगाहर, पनेला-घतरेड़ मार्ग भूस्खलन के चलते यातायात के लिए बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्गों बहाल करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। वहीं मूसलाधार बारिश से जिले के विभिन्न रूटों पर एचआरटीसी चंबा डिपो की करीब 35 बसें फंसी हुई है। इसमें सबसे अधिक 12 बसें भरमौर, भंजराडू मार्ग पर चार बसों के अलावा अन्य मार्गों पर बसों के पहिये थमे हुए हैं। आरएम चंबा सुभाष कुमार ने कहा कि जिलाधीश चंबा के निर्देशों के चलते रविवार देर शाम जिले में एचआरटीसी की बस सेवा को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें