फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार उपभोक्ताओं को बिजली कटों और कम वोल्टेज से मिलेगी निजात

विज्ञापन
light - फोटो : demo pics
विज्ञापन

चंबा। भूरि सिंह पावर हाउस के स्विचयार्ड में 11 केबी के चार फीडर, 33 केबी के दो फीडर और 20 एमबी का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने इसके लिए डेढ़ करोड़ की राशि खर्च की है। फीडरों और ट्रांसफार्मरों को स्थापित करने के उद्देश्य से ही बिजली बोर्ड प्रबंधन ने दो दिनों के लिए बिजली के कट निर्धारित किए हैं। स्विचयार्ड में 11 केबी के चार फीडर, 33 केबी के दो फीडर और 20 एमबीए का ट्रांसफार्मर स्थापित हो जाने से रामगढ़, पक्काटाला और राजनौण में रखवाए गए ट्रांसफार्मरों को अलग-अलग फीडरों से बिजली की लाइन प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व एक ही फीडर से इन सबको सप्लाई प्रदान की गई थी। नई व्यवस्था में शहर के आठ हजार विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली कटों से निजात मिलेगी तो वहीं कम वोल्टेज की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

गौरतलब है कि एशिया का दूसरे नंबर का भूरि सिंह पावर हाउस भियोड़ में स्थित हैं।

बिजली बोर्ड प्रबंधन ने भूरि सिंह पावर हाउस के स्विचयार्ड से शहर सहित आसपास के परिक्षेत्रों में बिजली की सप्लाई की जाती है। शहर के रामगढ़, पक्काटाला और राजनौण ट्रांसफार्मरों को पहले एक ही फीडर से बिजली की सप्लाई प्रदान की जा रही थी। ऐसे में अक्सर इन ट्रांसफार्मर के अधीन आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं और बोर्ड प्रबंधन को बिजली संबंधी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता था। इसके बाद बिजली बोर्ड प्रबंधन स्विचयार्ड में इस समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से 11 केबी के चार फीडर, 33 केबी के दो फीडर और 20 एमबी क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए प्रस्ताव बना अधिकारियों को भेजा गया था। डेढ़ करोड़ के इस प्रस्ताव को बोर्ड प्रबंधन ने स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके बाद अब स्विचयार्ड में फीडर और ट्रांसफार्मर पहुंच चुके हैं। बहरहाल, बोर्ड प्रबंधन ने कार्य करवाने के लिए दो दिनों का समय निर्धारित किया है। इसके चलते भूरि सिंह पावर हाउस के स्विचयार्ड में शनिवार सुबह नौ बजे कर्मचारियों के इस कार्य को आरंभ किया गया। चिलचिलाती गर्मी में बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली के खंभों पर कार्य को अंजाम देते रहे।


बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि भूरि सिंह पावर हाउस के स्विचयार्ड में 11 केबी क्षमता के चार फीडर, 33 केबी क्षमता के दो फीडर और 20 एमबी क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे रामगढ़, पक्काटाला और राजनौण ट्रांसफार्मरों को अब अलग-अलग फीडरों से बिजली की सप्लाई प्रदान की जाएगी। कार्य हो जाने से शहर में बिजली की व्यवस्था पहले से बेहतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें