फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल के आगोश में समाया शहर

विज्ञापन
dust shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा शहर शुक्रवार को धूल भरी धुंध के आगोश में समाया रहा। लोगों को धुंध की वजह से काफी परेशानी हुई। चारों तरफ छाई धुंध की वजह से कुछ भी नजर नहीं दिखाई दिया। लोग अचानक धूल-मिट्टी की धुंध छाने से चिंतित दिखे। इससे पहले चंबा में ऐसा नजारा कभी नहीं देखा गया। ऐसा नहीं है कि चंबा में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है।

दो दिन पहले चंबा में जमकर बारिश हुई है। इसके चलते धूल-मिट्टी उड़ने का भी सवाल नहीं होता। ऐसा दिखाई दे रहा था कि मानों चंबा में धूल-मिट्टी से भरा तूफान आया गया हो। इसने पूरे शहर को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देसराज, चमन सिंह, रूपलाल, सुरेंद्र, मान सिंह, रूपलाल, रूपेश कुमार, हंसराज, वीरेंद्र सिंह और नेकराज ने बताया कि चारों तरफ धूल भरी धुंध छाने से सड़क पर आवाजाही करने वाले दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। सड़क पर धुंध ज्यादा होने से सड़क कम दिखाई दे रही थी। इससे हादसा होने का भी खतरा बना रहा। मगर गनीमत रही कि धुंध की वजह से कोई दुर्घटना का समाचार नहीं मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें