फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के दस दिन बाद भी बहाल नहीं हुई सलूणी-किलोण सड़क

विज्ञापन
snowfall - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। एसडीएम सलूणी के आदेश के बावजूद भी सलूणी-किलोड़ सड़क बहाल नहीं हो पाई है। सलूणी से किलोड़ 14 किमी सड़क बर्फबारी के कारण दस दिनों से बंद पड़ी है। सात दिन पहले एसडीएम सलूणी ने लोनिवि को सड़क को बहाल करने के निर्देश दिए थे। मगर लोनिवि ने तीन किमी सड़क को बहाल करने के बाद कार्य बंद कर दिया। इसके बाद दोबारा कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण तुला राम, नरैण सिंह, रवि कुमार, प्रहलाद, निधिया राम, सुरेंद्र, मान सिंह और राजकुमार ने बताया कि उपरोक्त सड़क बंद होने से ग्राम पंचायत सलूणी, खरोटी, खरल, सूरी और किलोड़ में रहने वाली दस हजार आबादी को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। पंचायतों में रहने वाली दस हजार की आबादी को हर रोज कई किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है। गांव में अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे पीठ या पालकी में बिठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना पड़ता है। लोग कई बार प्रशासन और विभाग से सड़क बहाल करने की मांग कर चुके हैं। मगर संबंधित विभाग लोगों की समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। एसडीएम सलूणी ने विभाग को सात दिन पहले सड़क को बहाल करने के निर्देश दिए थे। मगर विभाग ने सड़क को बहाल करने के कार्य में ढील बरतते हुए तीन किमी की सड़क की बहाल की। एसडीएम एसके पराशर ने बताया कि उपरोक्त सड़क को बहाल करने के लिए लोनिवि को निर्देश दिए थे। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। सड़क को जल्द ही बहाल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें