फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार मीटर दौड़ में सुनील और ईशा रहीं अव्वल

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के सौजन्य से पुलिस मैदान बारगाह में जिला स्तरीय लंबी और मध्यम दूरी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 16 वर्ष से लेकर 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की पांच हजार मीटर दौड़ में सुनील कुमार ने पहला, रजत ने दूसरा और मान सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि लड़कियों की पांच हजार मीटर दौड़ में ईशा, प्रियंका और शिल्पी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कों की तीन हजार दौड़ प्रतियोगिता में यशपाल ने पहला, मुकेश ने दूसरा और रविंद्र ने तीसरा स्थान झटका। इन सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को छह हजार, जबकि दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को पांच हजार और तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को चार हजार रुपये का इनाम देकर नवाजा जाएगा। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी सुशील शर्मा ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें