फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बहाल हो जाएगा लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग

विज्ञापन
snowfall - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार (चंबा)। बर्फबारी के कारण बंद लक्कड़मंडी-खज्जियार मार्ग पर रविवार दोपहर बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अतुल शर्मा ने रविवार दोपहर तक मार्ग को बहाल करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग बर्फबारी से पिछले कई दिनों से बाधित है। इसके चलते पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सहायक अभियंता ने बताया कि मार्ग से पर्यटक खज्जियार के लिए आवाजाही करते हैं। मगर वर्तमान में मार्ग बंद होने के चलते पर्यटकों और स्थानीय लोंगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे तक मार्ग को खोल दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर लक्कड़मंडी खज्जियार मार्ग रविवार तक खुलने की सूचना मिलते ही स्थानीय कारोबारियों भी चहक उठे है। कारोबारी में लक्की कुमार, सुरेश कुमार, अक्षय कुमार, अरुण कुमार और देवराज ने बताया कि अगर लोक निर्माण विभाग के दावे के मुताबिक मार्ग रविवार तक खुलता है तो इससे पर्यटकों और उनका कारोबार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटक खासकर बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए ही खज्जियार का रुख करते है। ऐसे में पर्यटकों की आवाजाही से उनका कारोबार अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें