फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंड़ला स्थित सिविल सप्लाई के गोदामों में विभागीय टीम की दबिश

विज्ञापन
raid - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सुंडला और सरोल क्षेत्र में सिविल सप्लाई के गोदामों में दबिश दी है। इस दौरान औचक निरीक्षण कर टीम ने यहां रिकॉर्ड खंगाला, वहीं दूसरी तरफ चार खाद्य पदार्थों के सैंपल भी भरे। इन्हें जांच के लिए निदेशालय की लैब में भेजा जाएगा। सैंपल की रिपोर्ट मानकों पर खरा न उतरने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से सैंपल एकत्रित करने का मकसद राशन कार्ड उपभोक्ताओं को बेहतर क्वालिटी के खाद्य पदार्थ मुहैया करवाना है। ताकि सरकारी राशन किसी के स्वास्थ्य को प्रभावित ना कर सके। जानकारी के अनुसार सुंडला सिविल सप्लाई गोदाम में विभागीय टीम ने दबिश देकर गेहूं, आटा और मसर दाल के सैंपल भरे। इसके अलावा सरोल दुकान से आटे के सैंपल भी भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए निदेशालय की लैब भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट आने के बाद विभाग नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगा। विभागीय कार्यवाही से क्षेत्र के डिपों होल्डरों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। इसके बाद टीम ने पुखरी, कोटी, राजपुरा, बालू और भद्रम में भी दबिश दी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सिविल सप्लाई के गोदाम सुंडला और सरोल में सैंपल भरे गए हैं। यहां भरे गेहूं, आटा और मसर दाल के सैंपल को जांच के लिए निदेशालय लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें