फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंजराड़ू में लगे जाम में फंसी एसडीएम की गाड़ी

विज्ञापन
जाम - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। भंजराड़ू मुख्यालय में वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से हर समय जाम लग जाता है। सोमवार को इस जाम में काफी देर तक एसडीएम भी फंसे रहे। करीब आधे घंटे बाद यहां यातायात व्यवस्था बहाल हो पाई। मगर इस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। लोगों के अनुसार भंजराड़ू बाजार जाम लगना आम बात हो गई है। वाहनों की बेतरतीब पार्किंग की वजह से यहां आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। बावजूद इसके लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं ला रही है। स्थानीय दुकानदार राजकुमार, देवेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, पुुनीत कुमार, चमन सिंह, देसराज, उत्तम दास और रविवार कुमार ने बताया कि बाजार में बेतरतीब वाहनों की वजह से यहां जाम लगता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आह्वान किया है कि भंजराड़ू में जाम की समस्या को हल किया जाए। ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें