चंबा। खैरी के समलेऊ में चार दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। कबड्डी में कल्हेल खंड विजेता रहा। जबकि सलूणी खंड उपविजेता रहा। खो-खो में कल्हेल ने पहला और तीसा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में सलूणी विजेता और कियाणी उपविजेता रहा। बैडमिंटन में सलूणी ने पहला और तीसा ने दूसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स में कल्हेल खंड विजेता रहा। 100 मीटर दौड़ में चंबा खंड के इरफान ने पहला और सलूणी के साहिल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
200 मीटर दौड़ में कल्हेल के मोहम्मद खालिद ने पहला स्थान हासिल किया। लांग जंप में साहिल नेगी, डिंपल कुमार व मनजीत कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। हाईजंप में डिंपल कुमार ने पहला, अजय ने दूसरा और तरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बेस्ट एथलीट चंबा खंड के इरफान चुने गए। लोक नृत्य में चंबा व कियाणी क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। वन एक्ट प्ले में गैहरा खंड ने बाजी मारी। अनुशासन में गरोला खंड अव्वल रहा। ऑलराउंड बेस्ट का खिताब कल्हेल खंड को मिला। वहीं, लड़कियों में बेस्ट एथलीट कल्हेल खंड की भुवनेश्वरी चुनी गई। भाषण प्रतियोगिता में गैहरा खंड की स्नेहा ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि भरमौर खंड की गीतांजलि दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में तीसा की काजल ने पहला, बनीखेत की तान्या ने दूसरा और कियाणी की मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप में मीनाक्षी अव्वल रही। हाईजंप में तीसा की रिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में सिहुंता की साक्षी देवी विजेता रही।