अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ब्लॉक चंबा के तहत आती 39 पंचायतों में आठ अक्तूबर से ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। इस संदर्भ में ब्लॉक कार्यालय चंबा की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक ग्राम सभाओं का आयोजन 15 अक्तूबर तक होगा। प्रत्येक दिन पांच पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक होगी। गौरतलब है कि इस बार प्रदेश सरकार ने प्रत्येक दिन ने पांच पंचायतों की सभा एक दिन आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ताकि ग्राम सभाओं का कोरम पूरा हो सके। जनवरी व अप्रैल में हुई ग्राम सभाओं की बैठक में सरकार की योजना भी कामयाब नहीं हो पाई है। ब्लॉक की सभी पंचायतों में कोरम शत प्रतिशत पूरा नहीं हो पाया है।
ग्राम पंचायत औड़ा, कुठेहड़, रजिंडू, सिढ़कुंड उदयपुर में 8 अक्तूबर, बरौर, भनौता, चकलू, चील बंगला, जडेरा में 9, चंडी, द्रड्डा, द्रम्मण, हरिपुर, दुलाहर में 10, झुलाड़ा, कैला, कंदला, खज्जियार व कियाणी में 11 अक्तूबर, कोहलड़ी, मसरूंड, पल्यूर, पलुंही, पंजोह में 12 अक्तूबर, प्रौथा, पुखरी, राजनगर, रिंडा, पद्दर साहो में 13, साच, सरोल, सिल्लाघ्राट सिंगी, प्राहनवी में 14 अक्तूबर, राजपुरा, रूपणीर, सुंगल, टिकरी में 15 अक्तूबर को ग्राम सभा आयोजित होगी।
आज होगी विशेष ग्राम सभा की बैठक
ब्लॉक कार्यालय चंबा के पंचायत निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि जिला के समस्त ब्लॉकों के तहत आती ग्राम पंचायतों में दो अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मनरेगा के तहत शेल्फ डाले जाएंगे। बैठक बारे समस्त पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया गया है। आठ से 15 अक्तूबर तक ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।