फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 90 वर्षीय बुजुर्ग घर से लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 21 Aug 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस थाना में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनके बुजुर्ग ससुर बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए। इसके बाद परिजनों ने उनकी हरसंभव स्थान पर तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

काफी तलाश के बावजूद बुजुर्ग के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें