जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में करवाए गए कैंपस साक्षात्कार
भरमौर, चंबा और चुराह रोजगार उप कार्यालयों में लिए गए साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के 88 बेरोजगार युवाओं को तीन दिन में निजी कंपनी में नौकरी मिली है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के तत्वावधान में आयोजित परिसर साक्षात्कारों के जरिये बेरोजगार युवा रोजगारन्मुख हुए हैं। निजी कंपनी ने अलग-अलग जगहों पर परिसर साक्षात्कार का आयोजन कर सुरक्षा कर्मियों के पदों पर युवाओं के साक्षात्कार लिए।
साक्षात्कार में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं को निजी कंपनी के अधिकारियों ने नौकरी दी है। अब कंपनी की ओर से युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। बेरोजगार युवा अब निर्धारित स्टेशनों में जाकर ज्वाइन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार रोजगार कार्यालय चंबा, तीसा और भरमौर में अलग-अलग तिथि में कंपनी की ओर से साक्षात्कार लिए गए। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि परिसर साक्षात्कार के माध्यम से आयोजित परिसर साक्षात्कार में 88 युवाओं को कंपनी में नौकरी मिली है। कहा कि भविष्य में भी परिसर साक्षात्कारों का आयोजन किया जाएगा और बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
पंकज सलारिया