फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सीय टीमों ने एकत्रित किए 85 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सीय टीमों ने शनिवार को 85 सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए। इसमें आठ सैंपल मेडिकल कॉलेज दो रिपीट सैंपल कोविड केयर सेंटर बालू, समोट से 42, डलहौजी से 17, भरमौर से 15 सैंपल एकत्रित करके जांच को चंबा मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब में भेजे गए हैं। जबकि एक सैंपल जनजातीय क्षेत्र पांगी से लिया गया है।
इसे जांच के लिए नेरचौक मंडी भेजा गया है। इन सैंपलों की रिपोर्ट रविवार सुबह के समय मिल सकती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चिकित्सीय टीमें रोजाना विभिन्न ब्लॉकों से सैंपल एकत्रित कर रही हैं, जो भी लोग बाहरी राज्यों से चंबा आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में होम क्वारंटीन या संस्थागत क्वारंटीन में रह रहे हैं। ऐसे लोगों के एहतियात के तौर पर चिकित्सीय टीमें सैंपल एकत्रित कर रही हैं।
संक्रमित लोगों के उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में इलाज की व्यवस्था की गई है। यहां पर मौजूदा समय में सात मरीज चिकित्सीय निगरानी में रखे गए हैं। जबकि 46 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें