फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसरे दिन ऑडिशन में 84 कलाकारों ने लिया हिस्सा

Thu, 16 Jul 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में मिंजर मेला सांस्कृतिक संध्या को लेकर ऑडिशन देता कलाकार।संवाद
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन के लिए उपमंडल भटियात और डलहौजी के लिए ऑडिशन लिए गए। इसमें 84 कलाकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में करवाई जा रही है। इसमें जिले भर से कलाकार भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया का तीसरा दिन था। नगर परिषद चंबा, उपमंडल चंबा, उप मंडल भटियात और डलहौजी में ऑडिशन पूर्ण कर लिए गए हैं। अभी तक 407 कलाकार ऑडिशन में हिस्सा ले चुके हैं। जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया के दौरान 17 जुलाई को उपमंडल सलूणी व तीसा, 18 जुलाई को उपमंडल भरमौर व पांगी और 20 जुलाई को जिले से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें