फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भारत-पाक युद्ध के साक्षी खुंडियां के 83 वर्षीय पूर्व सैनिक का निधन

Mon, 25 Aug 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
खुंडियां के गांव सिहोटी के 83 वर्षीय पूर्व सैनिक नायब सूबेदार दया राम की पा​र्थिव देह को सलामी
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। ज्वालामुखी उपमंडल की खुंडियां तहसील के गांव सिहोटी के 83 वर्षीय पूर्व सैनिक नायब सूबेदार दया राम का शनिवार अल्प बीमारी बाद निधन हो गया। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने बताया कि दया राम 22 वर्ष की आयु में 1964 में सेना की मेडिकल कोर में भर्ती हुए थे। 1965 और 1971 में भारत-पाक युद्ध के सक्रिय हिस्सा रहे थे। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें दिवंगत पूर्व सैनिक को थल सेनाध्यक्ष की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर कैप्टन रमेश, कैप्टन पवन, सूबेदार अमर सिंह, हवलदार कमलेश, हवलदार कुलदीप, बीडीसी देहरा के उपाध्यक्ष सुरजीत सहित इलाके के अनेक व्यक्ति शामिल हुए तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें