फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 370 बच्चों ने दी परीक्षा

Sun, 24 Aug 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भारत फाउंडेशन फगवाड़ा की ओर से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर पर आधारित 16वीं बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न हिस्सों में किया। इसमें 370 बच्चों ने हिस्सा लिया। चंबा जिले में यह परीक्षा आंबेडकर मिशन सोसायटी चंबा के सहयोग से छह परीक्षा केंद्रों चंबा, तीसा, सलूणी, डलहौज़ी, साहू और सिहुंता में संपन्न हुई। चंबा शहर के मोहल्ला सुल्तानपुर स्थित आंबेडकर भवन में भी यह परीक्षा आयोजित की गई। इस अवसर पर सबसे पहले संस्थाओं के पदाधिकारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में कनिष्ठ वर्ग (छठी से बारहवीं कक्षा) और वरिष्ठ वर्ग (बारहवीं से लेकर 40 वर्ष आयु वर्ग तक) के अभ्यर्थी शामिल रहे। परीक्षा संचालकों ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम विजेता को 50 हजार, द्वितीय को 30 हजार और तृतीय विजेता को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा दोनों वर्गों के 250-250 प्रतिभागियों को 1000 रुपये प्रति छात्र प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। परीक्षा से पहले वर्ष 2024 की परीक्षा के कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के पहले पांच विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें