फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस करवाती है विकास, भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी: वीरभद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंडला (चंबा)। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस विकास करने में विश्वास रखती है और विकास के नाम पर वोट मांगती है। लेकिन भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है। विकास की तरफ भाजपा का रुख कम ही रहता है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनावी रैली के दौरान सुंडला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सुंडला पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। इस मौके पर चंबा-कांगड़ा प्रत्याशी पवन काजल, डलहौजी विधायक आशा कुमारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीरज नैयर और अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार जब सत्ता में थी तो हर वर्ग का एक समान विकास करवाया गया, बेरोजगारों को पर्याप्त रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घर-द्वार स्कूल और कॉलेज खोले।

जहां आज बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है। कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने पहले इन स्कूलों को बंद करवाने के प्रयास किए। लेकिन वे विफल रहे। चंबा-कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी पवन काजल ने कहा कि भाजपा सांसद ने चंबा को हर बार सिकरीधार सीमेंट कारखाने के नाम पर ठगा है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चंबा-कांगड़ा प्रत्याशी को आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रत्याशी अपने पंफ्लेट नहीं बांट सकता है। हालांकि, वर्कर अपने स्तर पर अगर पंफ्लेट बांट रहे थे तो इसमें प्रत्याशी का कोई दोष नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि पंफ्लेट पर प्रत्याशी की मोहर थोड़े लगी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें