फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाना किराया न देने पर टैक्सी चालक की दबंगई, उतार दिया यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नूरपुर से पांगी के लिए टैक्सी में बैठे यात्री को टैक्सी चालक ने बीच रास्ते में ही उतारने का मामला सामने आया है। यह वाकया सोमवार को पेश आया। यह घटना उस समय पेश आई है जब प्रशासन ने हाल ही में यहां किराये की दरें निर्धारित की हैं। वहीं, एसडीएम ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनजातीय क्षेत्र पांगी के तहत आते ग्राम पंचायत सेंचूनाला निवासी जालम सिंह ने नूरपुर से पांगी के लिए जा रही टैक्सी गाड़ी में बैठा था। जालम सिंह ने अभी एक किलोमीटर की दूरी ही तय की थी कि टैक्सी चालक ने 1500 रुपये किराया मांगा।

जालम सिंह ने इस किराए को देने में मनाही कर दी। साथ ही टैक्सी चालक को प्रशासन के निर्धारित किराया 1300 लेने की बात कही। किराए को लेकर टैक्सी चालक और यात्री जालम सिंह में बहसबाजी हो गई। इसी बीच टैक्सी चालक ने यात्री जालम सिंह को वाहन से उतार दिया। इसके चलते जालम सिंह को दिक्कतें पेश आईं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों प्रशासन की ओर से टैक्सी चालकों के लिए नई दरें निर्धारित की गई है। इसमें चंबा वाया पठानकोट पांगी के लिए 1300 रुपये निर्धारित किया गया है। मगर अभी भी प्रशासनिक निर्देशों के बाद टैक्सी चालक बेलगाम है और मनमानी करने पर उतारू है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियां पेश आ रही है। जालम सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए। जिससे मनमाना किराया वसूलने के मामलों में रोक लग सके।

एसडीएम पांगी विश्रुत भारती का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर यात्री शिकायत करता है तो नियमानुसार कार्रवाई टैक्सी चालक के खिलाफ की जाएगी। उन्होंने टैक्सी चालकों को निर्धारित दरों के मुताबिक ही किराए लेने के आदेेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें