फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियाड़ीगला फॉरेस्ट चैक पोस्ट पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार के समीप मियाड़ीगला फॉरेस्ट चौक के आसपास की गतिविधियां अब सीसीटीवी में कैद होंगी। वन्य प्राणी विभाग चंबा की ओर से यहां दो सीसीटीवी स्थापित किए गए हैं। एक कैमरा जहां खज्जियार की तरफ लगाया है तो वहीं दूसरा कैमरा चंबा की तरफ से आने वाले वाहनों पर नजर रखेगा। विभाग की ओर से सीसीटीवी स्थापित करने का मकसद हुड़दंगी पर्यटकों और लकड़ी की तस्करी करने वाले लोगों पर नजर रखना है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंबा-खज्जियार मार्ग पर मियाड़ीगला के समीप चैक पोस्ट स्थापित की गई है। मगर यहां सीसीटीवी नहीं लगे थे। इस कारण कई बार पर्यटक हुड़दंग मचाते है। इसके चलते चैक पोस्ट में तैनात कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब यहां ऐसा नहीं होगा। मियाड़ीगला चैक पोस्ट का क्षेत्र तीसरी आंख के पहरे में रहेगा। इसके चलते अब यहां होने वाली गतिविधियों पर विभाग की नजर रहेगी।

गौरतलब है कि पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। काफी संख्या में पर्यटक खज्जियार पहुंचना शुरू हो गए। मियाड़ीगला के समीप सीसीटीवी कैमरे स्थापित होने सुरक्षा के नजरिए से भी अहम कदम हैै। वन्य प्राणी विभाग चंबा के उपमंडलाधिकारी निशांत मंढोत्रा का कहना है कि यहां दो कैमरे स्थापित किए गए हैं। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। उन्होंने कहा कि कैमरों से हुड़दंग मचाने वाले पर्यटकों और शरारती तत्वों पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें