फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-कटोरी बंगला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर हुआ भूस्खलन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-कटोरी बंगला राष्ट्रीय उच्च मार्ग शुक्रवार को करीब 17 घंटों के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। इसके चलते यात्रियों ने राहत की सांस ली। मार्ग वीरवार को शाम के वक्त वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ गया था। परिहार के समीप भारी भूस्खलन सड़क पर हुआ। मलबे के साथ सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें व पेड़ भी आ गिरे। जिससे एनएच पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह से थम गई। सूचना मिलते ही देर रात विभागीय मशीनरी मौके पर पहुंची। हालांकि मशीनरी ने मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू किया लेकिन लगातार भूस्खलन होने के कारण मार्ग बहाली में दिक्कतें पेश आई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को देर शाम चंबा-पठानकोट मार्ग पर परिहार के समीप भूस्खलन शुरू हो गया। जिस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लग गई। मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही विभागीय मशीनरी मौके पर पहुंची लेकिन रात के समय भी भूस्खलन होने के कारण मार्ग बहाल नहीं हो पाया। इसके बाद सुबह के समय मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। करीब एक बजे मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि मार्ग को बहाल कर दिया गया है। भूस्खलन ज्यादा हुआ था। साथ ही मशीनरी को भी पत्थर लगे। इस कारण मार्ग बहाल करने में दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें